मुरैना | 15-जनवरी-2017 प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री रूस्तम सिंह ने कहा कि सभी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाए मिले इसके लिए सरकार कतिबद्ध है। उन्होने कहा कि 6 से 13 फरवरी तक लोटरी क्लब के सहयोग से मैघा केंप आयोजित किया जा रहा है जिसमें मुरैना जिले के ऑपरेशन हेतु करीबन 500 से अधिक मरीज एकत्रित हुए जिनका आज मुरैना में बाहर के चिकित्सकों द्वारा चेकप कर ऑपरेशन के लिए तिथि निर्धारित की जा रही है यह बात उन्होने आज जिला चिकित्सालय विशाल चिकित्सा शिविर में संबोधित करते हुए कहीं। इस अवसर पर महापौर श्री अशोक अर्गल, डायरेक्टर ऑल इंडिया कोयल मंत्रालय से श्री हरिसिंह यादव, डा. के.एल राठी, संचालक फैमिली प्लानिंग के डा. बी.एस.औहरी, संयुक्त कलैक्टर, श्री पंकज शर्मा सहित पार्षद एवं बड़ी संख्या में मरीज उपस्थित थे। स्वास्थ्य मंत्री श्री रूस्तम सिंह ने कहा कि जो मरीज चिन्हित किये गए है उन्हें परीक्षण करने हेतु ग्वालियर के रतन ज्योति के चिकित्सक, हार्ड स्पेशलिस्ट जयपुर के नारायण हॉस्पिटल, फरीदाबाद के सर्वोदय हॉस्पिटल, दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल, ग्वालियर के अग्रवाल हॉस्पिटल और ग्वालियर के आर टेनिस सर्वोदय हॉस्पिटल के चिकित्सकों द्वारा मरीजो का परीक्षण किया और उन्हें ऑपरेशन करने के लिए चिन्हित किया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सभी को बेहतर इलाज मिले और स्वस्थ्य हो। कार्यक्रम में सर्वप्रथम मॉ सरस्वती पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का संचालन विजय द्वारा किया गया।