ब्यावरा भगवत शर्मा ,बुधवार को अध्यक्ष पद की प्रक्रिया के लिए प्रशासन सुबह से जनपद पंचायत के आसपास पुलिस बल तैनात रहा ,जनपद पंचायत अध्यक्ष पद की चुनाव प्रक्रिया सुबह 11 बजे से प्रारम्भ हुई जो दोपहर 1 बजे तक चलती रही जिसमें श्रीमती राधा बाई जगदीश गुर्जर भाजपा निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गई, उसके बाद उपाध्यक्ष पद के लिए वोटिंग हुई जिसमें सीमा हिरेन्द्र सिंह टोड़ी बना ने एक वोट से जीत हासिल कर उपाध्यक्ष बनी, एसडीएम संजय उपाध्याय ने बताया कि जनपद पंचायत अध्यक्ष पद के लिए के एक ही आवेदन प्राप्त हुआ था, जिसमे राधा गुर्जर को अध्यक्ष चुना गया, उपाध्यक्ष के लिए दो आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमे वोटिंग की गई 25 में से 12 ममता इंदर सिंह लववंशी को प्राप्त हुए,वहीं सीमा हिरेन्द्र बना को 13 मत मिले जिसमे सीमा बना ने एक मत से उपाध्यक्ष पद पर जीत हुई है,शांतिपूर्ण तरीके से अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद का चुनाव संपन्न हुआ है, वहीं राजगढ़ जनपद में भाजपा की अनोखा बाई फूल सिंह तंवर निर्विरोध जनपद अध्यक्ष चुनी गई, जीरापुर जनपद पंचायत में पुरीबाई कालू सिंह तोमर कांग्रेस ने 16 मत से चुनाव जीत, जनपद अध्यक्ष बनीं