ब्यावरा, ( रिपोर्ट भगवत शर्मा )राजगढ़ रोड सब्जी मंडी से लेकर गुरुद्वारे तक आए दिन यातायात बाधित हो रहा था, रोड जाम में लोगों को घंटों फंसे रहना पड़ रहा था, उसी के चलते, सोमवार देर शाम 6:30 बजे करीब नगरीय प्रशासन द्वारा कार्यवाही की गई, प्रशासन द्वारा लवली इलेक्ट्रॉनिक व डागा इलेक्ट्रॉनिक दुकान के सामने लगे पिलर से हार्डिंग पोस्टर को हटवाया गया, लवली इलेक्ट्रॉनिक दुकान के सामने रखें एक रेफ्रिजरेटर और अन्य सामान भी प्रशासन द्वारा जप्त किया गया, एसडीएम संजय उपाध्याय ने बताया कि राजगढ़ रोड का दोपहर में जाम को लेकर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिस पर प्रशासन द्वारा कार्रवाई की गई, किराना व्यापारी कमल ट्रेडर्स दुकान का कुछ हिस्से में पक्का अतिक्रमण हो रहा है, उसको भी हिदायत देते हुए कुछ समय का वक्त दिया गया है, वह स्वयं ही अतिक्रमण हटा ले ताकि यातायात बाधित ना हो नही तो प्रशासन सख्ती के साथ कार्रवाई करेगा , इस मौके पर सीएमओ सुषमा धाकड़ सिटी थाना प्रभारी राजपाल सिंह राठौर, सहित नगर पालिका अमला व पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद रहा ।
नगरीय प्रशासन ने हटाया व्यवसायिक दुकानों के सामने का अतिक्रमण*