तलेन -(रिपोर्ट - सतीश यादव )यादव महासभा शाजापुर इकाई द्वारा नगर सहित 12 गांव के  यादव समाज के नव निर्वाचित सरपंच जिला पंचायत सदस्य नगर परिषद के पार्षद गण का सम्मान समारोह सर्वोदय ट्रेडर्स तलेन में आयेजित किया गया जिसमें कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान राधा कृष्ण चित्र पर पुष्प माला अर्पण कर किया गया वही ततपश्यात कार्यक्रम में उपस्थित नव निर्वाचित जनप्रतिनिधि रामभरोसे यादव मुकेश यादव सुरेश यादव बोड़ा कमल यादव लोकेंद्र यादव रामचरण यादव हिम्मत सिंह यादव धनराज यादव नारायण सिंह यादव लक्ष्मी नारायण यादव कैलाश मोहन यादव राधे श्याम यादव महेश यादव विनोद यादव गोविंद यादव का स्वागत मंगल तिलक लगा पुष्प माला व अंग वस्त्र भेट कर किया गया वही इस मौके पर यादव महासभा प्रदेश सचिव खाम सिंह यादव जिला अध्यक्ष शाजापुर माखन यादव सहित कई समाज जन उपस्थित थे वही कार्यक्रम का संचालन मनोहर सिंह यादव शिक्षक ने किया ।