नरसिंह गढ़ - अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की 116वी जयंती मनाने के लिए मध्यप्रदेश शासन द्वारा भोपाल में 23 से 24 जुलाई को राज्य स्तरीय महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में नरसिंहगढ़ महाविद्यालय की छात्रा नीलम पवाॅर, अक्षिता कश्यप, दिव्या सिसोदिया,रोशनी जाटव, स्मिता पुरी एवं ब्यावरा महाविद्यालय से मनीषा कुशवाहा का चयन राज्य स्तर महापंचायत के लिए हुआ। राज्य स्तर महापंचायत में 300 से ज्यादा युवा देश हित एवं समाज कल्याण के लिए अपने अपने विचार व्यक्त करेंगे। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.चेतन त्रिपाठी, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ.दीपक शाक्यवार, महिला अधिकारी डॉ. पूजा सांखला,कृष्ण कुमार सिंह परिहार, डॉ.मीरा रैकवार, प्रकाश शर्मा, सपन सक्सेना विशाल कश्यप और राम गुप्ता ने बच्चों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की 116वी जयंती मनाने के लिए मध्यप्रदेश शासन द्वारा भोपाल में 23 से 24 जुलाई को राज्य स्तरीय महापंचायत का आयोजन