ब्यावरा,( भगवत शर्मा )वार्ड 10 प्रत्याशी अफरोज इक़बाल हुसैन नगर निकाय चुनाव परिणाम के बाद अपनी जीत दर्ज के बाद प्रत्याशी जैसे ही पीजी कॉलेज से निकले उनके स्वागत के लिए समर्थक झंडा ढोल धमाके के साथ राधा कृष्ण मंदिर के यहां पहुंचे,उन्होंने जीते हुए प्रत्याशी का फूल माला पहना कर भव्य स्वागत किया, और जुलूस लेकर निकले,जैसे ही उनका जुलूस केनरा बैंक के यहां पहुंचा,पुलिस वाले द्वारा कुछ कहने पर वार्ड 10 प्रत्याशी इक़बाल हुसैन गुस्सा हो गए, और वहीं धरने की धमकी देते हुए रोड पर बैठ गए,उनका कहना है पुलिस प्रसाशन उन्हें मतदान दिन से ही परेशान करता आ रहा है,और अब भी परेशान कर रहे है, अगर में गलत हूँ तो आप मुझे जेल में डाल दो,इस तरह का बर्ताव करना ठीक नहीं, एसडीओपी नेहा गौर द्वारा समझाने के बाद माने, उसके बाद कही उनका जुलूस बड़ा, इस दौरान सड़क पर काफ़ी भीड़ जमा हो गई , जिसे पुलिस प्रशासन द्वारा हटाया गया,
जुलूस के दौरान धरने की धमकी दे रोड पर बैठे निर्दलीय प्रत्याशी