ब्यावरा ( भगवत शर्मा ) प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शहीद कॉलोनी के द्वारा मंगलवार को बड़ी संख्या में वृक्षारोपण किया गया जिसमे विधायक रामचंद्र दांगी, सेवाकेंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी लक्ष्मी दीदी, दांगी समाज जिलाध्यक्ष रामबगस दांगी , एडवोकेट चंद्रकांत त्रिपाठी , बिजली विभाग सभी इंजीनियर रामेश्वर दांगी , बहन रचना भार्गव , ब्रह्माकुमारी तेजस्वी दीदी , ब्रम्हाकुमारी देव दीदी , रोड सिंह दांगी एवं ग्रामीणजनों मोनीपुरा गांव के छात्रावास के प्रांगण में फलदार पौधे लगाए गए, इस मौके पर बहन लक्ष्मी दीदी ने कल्पतरू प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से बताया उन्होंने कहा की यह पूरे भारतवर्ष में पौधे ब्रह्माकुमारीज के द्वारा लगाए जा रहे हैं आजादी के 75 वर्ष के उपलक्ष में 75 लाख पौधे लगाए जाएंगे, पौधारोपण 5 जून से प्रारंभ हुआ जो 25 अगस्त तक चलेगा एक व्यक्ति को एक पौधा अवश्य लगाना है और उसकी देखभाल कर उसे फलदायक बनाने का संकल्प भी लेना है, यह वृक्ष हमारे जीवन के लिए बहुत आवश्यक है जैसे हमें भोजन पानी की आवश्यकता होती है इसी प्रकार हमें ऑक्सीजन की भी अति आवश्यक है क्योंकि पौधे लगाएंगे तो हम वातावरण को शुद्ध , पवित्र वह हमारे जीवन को बचा सकेंगे जल का संरक्षण भी पौधों से होता है जितने पेड़ होंगे बारिश अच्छी होगी तो धरती में फसल भी अच्छा होगा,इस उद्देश्य को लेकर ब्यावरा के इंद्रा कॉलोनी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला स्कूल में भी कल वृक्षारोपण किया गया । तथा बच्चों को पौधों के एव प्रकृति के बारे बताया कि एक -- एक पौधो का गुणों सकारात्मक नाम खुशी आनंद साहस दया शांति निर्भयता प्रेम इस प्रकार सभी पौधों का नाम दिया गया,