राजगढ़ मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर द्वारा यह व्यक्त किया गया है कि, पर्यावरण के बढ़ते प्रदूषण के कारण आज वृक्षों की अत्यधिक आवश्यकता है। वर्तमान में मानव का स्वास्थ्य उचित ना रहने, मरुस्थल के विस्तार को रोकने हेतु भी वृक्षारोपण अनिवार्य है। इसी क्रम में पंच ज अभियान अंतर्गत पर्यावरण को संरक्षित करने के उद्देश्य से 11 से 25 जुलाई, 2022 तक संचालित होने वाले अभियान को प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष श्री अनिल कुमार भाटिया की मंशा अनुरूप जिला राजगढ़ को हरा भरा एवं पर्यावरण प्रिय रखे जाने के उद्देश्य से सचिव श्रीमती मीनल श्रीवास्तव के मुख्य आतिथ्य में अभियान के प्रथम दिन में राजगढ़ नगर में स्थित संकट मोचन क्षेत्र में मंदिर परिसर के वृहद क्षेत्र में वन विभाग राजगढ़ के समन्वय से 2,050 पौधों को रोपित किया गया। जिसमें की मुख्य तौर पर नीम, आम, पीपल, इमली, बरगद, अमरूद और आंवला के पौधे रोपित किए गए। उक्त क्षेत्र पूर्णता संरक्षित, सुरक्षित एवं पौधों के हिसाब से सुविधा युक्त क्षेत्र है। साथ ही नगर में संचालित शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सी.एम. राइज स्कूल में शिक्षा विभाग के सौजन्य से 50 पौधे लगाए गए। उक्त विद्यालय भी संरक्षित एवं सर्व सुविधा युक्त है। आज आयोजित किए गए वृक्षारोपण अभियान में कुल 2,050 पौधे रोपित किए गए। इस क्रम में यह कहना उचित होगा कि, वृहद वृक्षारोपण का आरंभ भी वृहद स्तर पर पूर्ण किया गया। इस अवसर पर वन विभाग राजगढ़ श्री राजीव दुबे, उप वन मंडल अधिकारी एवं उनकी टीम, जिला शिक्षा अधिकारी श्री बी. एस. बिसरिया, स्कूल के समस्त स्टॉफ उपस्थित रहे। समा.क्र./528/028/07/2022 ........0...... फोटो क्रं. 01 से 04