ब्यावरा, ( रिपोर्ट भगवत शर्मा )वार्ड नंबर 10 निर्दलीय प्रत्याशी अफरोज बेगम पति इकबाल हुसैन ने पुलिस पर आरोप लगाया की मतदान के दिन पुलिस सब इंस्पेक्टर और अन्य पुलिस कर्मी ने उनके साथ अभद्रता की, जिसकी शिकायत उन्होंने रिटर्निंग ऑफिसर को लिखित आवेदन देकर की जिसमे उल्लेख किया गया की वार्ड नंबर 10 के मतदान केंद्र पर बुनियादी स्कूल में मतदान केंद्र ड्यूटी पर तैनात सब इंस्पेक्टर रमेश जाट और आरक्षक मोरे बैच नंबर 303 के द्वारा हमें मतदान केंद्र से बाहर निकाल दिया गया और हमारे साथ अभद्रता व्यहार किया गया, हमने उनको समझाने का प्रयास किया लेकिन, उनकी दादागिरी के चलते उन्होंने हमारी एक नहीं सुनी, हमने कहा केंद्र पर रुकना हमारा अधिकार है तो हमसे कहा गया कि हमको नियम मत बताना नहीं तो तेरी सारी हेकड़ी निकाल देंगे, हमें मानसिक रूप से दबाव बनाकर चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास किया गया है साथी वार्ड नंबर 10 से उम्मीदवार रजनी देवी पति नंदकिशोर दांगी उप निरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं, और वहाँ भी मतदान के दिन, मतदान के आसपास सिविल ड्रेस में घूमते नजर आए, नंदकिशोर दांगी द्वारा भी चुनाव में हस्तक्षेप कर मतदान को प्रभावित करने की भरपूर कोशिश की गई है, इन पुलिस कर्मियों पर उचित कार्यवाही की जाए,