ब्यावरा। नगरीय निकाय के प्रथम चरण चुनाव के दौरान वार्ड 6 में कांग्रेस,भाजपा प्रत्याशी के बीच मतदाता पर्ची को लेकर विवाद हो गया,जिसमे विधायक राम चंद्र दांगी और भाजपा प्रत्याशी दोनों आमने सामने हो गए ,उसी दौरान भाजपा पूर्व विधायक नारायण सिंह पवार भी मौके पर पहुंच गए,इस विवाद में दोनों बड़े नेताओ के बीच भी कहा सुनी हो गई , विवाद ना बड़े उस पर पुलिस बीच बचाव करती रही, भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया,विवाद के कुछ समय बाद कलेक्टर एसपी भी मौके पर पहुचे,उन्होंने मौका मुआवना किया और कहा कि पूरे परिसर में केमरे लगें जो भी व्यक्ति गलत होगा उस में प्रषासन सक्त कार्यवाही करेगा, उसके बाद मतदान फिर से चालू किया गया, वहीं वार्ड 5 में भी कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशी के बीच तनातनी का माहौल रहा,वार्ड 1 में भी कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों के बीच लगभग दो तीन बार आमने सामने की स्थिति पैदा हुई लेकिन प्रषासन मौके पर पहुच गया और दोनो दल के नेताओं को शांत करा दिया,नगर में विवाद ना बढ़े उसके लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा जहाँ माहौल बिगड़ने की नौबत आई पुलिस प्रषासन पूरे दल के साथ मौके पर पहुच गया और हालात को संभाला, बाकि अन्य वार्डो में शांति पूर्ण मतदान हुआ,ब्यावरा से भगवत शर्मा की रिपोर्ट