राजगढ़ 22 जून, 2022 जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला जेल राजगढ़ के बंदियों हेतु गत दिवस अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस के अवसर पर इस वर्ष की थीम योगा फॉर ह्यूमैनिटी पर जेल में निरुद्ध विचाराधीन एवं सजायाफ्ता बंदियों को मानसिक एवं शारिरिक तौर पर स्वस्थ रखने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष श्री अनिल कुमार भाटिया के मार्गदर्शन में तथा सचिव श्रीमति मीनल श्रीवास्तव के नेतृत्व में क्रीडा विभाग राजगढ़ के समन्वय से एक योगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्रीडा विभाग राजगढ़ से उपस्थित योग प्रशिक्षकों द्वारा सर्वप्रथम महिला बंदियों को योगाभ्यास कराया गया। तदोपरांत पुरुष बंदियों को भी पृथक से योग प्रशिक्षण दिया गया। इस योग प्रशिक्षण आयोजन में विशिष्ट तौर पर ऐसी योग क्रियाओं को सम्मिलित किया गया जिनसे कि, व्यक्ति को तत्काल लाभ प्राप्त होता है एवं ऐसे योग के माध्यम से व्यक्ति को अच्छी अनुभूति होती है। इस अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमति शबनम कदीर मंसूरी के मुख्य आतिथ्य में योग प्रशिक्षण के साथ ही साथ विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा बंदियों के साथ मुख्य अतिथि ने भी योग कार्यक्रम में सहभागिता की। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रमों की श्रृंखला में सर्वप्रथम जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष श्री भाटिया के मुख्य आतिथ्य में जिला न्यायालय परिसर राजगढ़ में भी न्यायालय में पदस्थ न्यायाधीशों, अधिकारी, कर्मचारियों के साथ योग एवं प्राणायाम कार्यक्रम में सहभागिता की। उनके द्वारा बताया गया कि स्वस्थ मन और मस्तिष्क हेतु योग सर्वात्तम उपचार है। गत दिवस आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला जेल में आयोजित कार्यक्रम में जेल अधीक्षक श्री एन.एस. राणा, सहायक स्टॉफ तथा जिला खेलकूद एवं क्रीड़ा विभाग की अधिकारी श्रीमती शर्मिला डॉबर, योग प्रशिक्षक श्री महेंद्र सिंह, ट्रेलर श्री कप्तान सिंह संध्या भी उपस्थित रहे। समा.क्र./448/100/06/2022 ........0...... फोटो क्रं. 01 से 07
स्वस्थ मन व मस्तिष्क हेतु योग सर्वात्तम उपचार है - प्रधान जिला न्यायाधीश भाटिया