राजगढ़ कलेक्टर श्री तरूण कुमार पिथोडे ने जिले के किसान भाईयों से अपील की है कि ऐसे कृषक जिनकी शीतलहर और पाला पड़ने से फसले प्रभावित हुई हैं, उनकी समुचित क्षतिपूर्ति के लिए कोई कसर बाकी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रभावित फसलों का शीघ्र सर्वे संबंधित बीमा कंपनी से कराया जाएगा और बीमित राशि किसान भाईयों को मिले यह सुनिश्चित किया जा रहा है ।