तलेन नगरी निर्वाचन 2022 के तहत 15 जून को नगरी निकाय में पार्षद पद के लिए टप्पा कार्यालय तलेन में 24 अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन पत्र जमा किए गए। जिसमें वार्ड क्रमांक 1 के लिए 3 नामांकन, वार्ड क्रमांक 2 के लिए 1 नामांकन, वार्ड क्रमांक 3 के लिए 1 नामांकन, वार्ड क्रमांक 4 के लिए 4 नामांकन, वार्ड क्रमांक 5 के लिए 1 नामांकन, वार्ड क्रमांक 6 के लिए 4 नामांकन, वार्ड क्रमांक 9 के लिए 1 नामांकन, वार्ड क्रमांक 11 के लिए 3 नामांकन, वार्ड क्रमांक 12 के लिए 2 नामांकन, वार्ड क्रमांक 13 के लिए 1 नामांकन , तथा वार्ड क्रमांक 15 के लिए 3 नामांकन पत्र प्राप्त हुए। अभी तक कुल 29 अभ्यार्थियों द्वारा नामांकन पत्र जमा किए गए हैं।