ब्यावरा इंडिया तेज़ भगवत शर्मा इंद्रा नगर कालोनी के समीप रहने वाले लोपिटा समाज के लोगों को मूलभूत सुविधा पेयजल, बिजली,गंदगी व रोड आदि समस्याओ से परेशान थे। जिस पर समाज के लोगों द्वारा विधायक कार्यालय में पहुँच कर विधायक रामचंद्र दांगी को अपनी समस्याओं से अवगत कराया, जिस पर विधायक ने संज्ञान लेते हुए मौके पर पहुंचकर तत्काल चार डंपर मुरम डलवाई एवं पेयजल हेतु नगर पालिका को निर्देशित किया,साथही साफ सफाई की उचित व्यवस्था के निर्देश भी दिए गए उन्होंने विद्युत व्यवस्था करवाने का भी अस्वाशन दिया,बारिश के दिनों में यहां के लोगों को असुविधा ना हो,इसका भी पूरा ध्यान रखा जाऐगा,मूलभूत सुविधा मिलने पर लोपिटा समाज के लोगों में ख़ुशी छाई उन्होंने विधायक श्री दांगी को धन्यवाद ज्ञापित कर उनका आभार व्यक्त किया हैं,
मूलभूत सुविधा मिलने पर लोपिटा समाज ने विधायक दांगी का किया आभार व्यक्त