तलेन इंडिया तेज़ सतीश यादव - मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय का चुनावी बिगुल बज चुका है भाजपा व कांग्रेस में पार्षद के टिकट को ले कर आवेदन दिये जा चुके वही प्रत्येक दावेदार अपना टिकट फाइनल मान रहा वही कुछ नेताजी भाई साहब राजा साहब महराज साहब मैं आप से बीस साल से जुड़ा हु मैं आपके प्रति पूरी तरह समर्पित रहा आधी रात को भी तैयार रहा रहा फर्श उठाते मुझे फर्श उठाते व दरी बिछाते 10 -12 साल हो गए अब तो मुझे या मेरी पत्नी व माताजी को टिकट दिला दो वही कुछ इस तरह की बाते पार्षद पद के प्रत्याशी अपने पसंदीदा नेताओ को आवेदन दे कर निवेदन कर रहे है वही इनमे कांग्रेस के दिग्विजय सिंह व जयवर्धन सिंह व भाजपा में जिलाध्यक्ष व नरसिंहगढ़ विधायक राज्यवर्धन सिंह को पार्षद का टिकट दिलाने की अर्जी दावेदारों द्वारा दी जा रही है वही कोई टिकट के दावेदार खेड़ा पति हनुमान मंदिर तो बोलाई सरकार तो कोई महाकाल को धोख लगा रहा है कई दावेदार अपने पुराने किये गए छोटे मोटे कामो को शोशल मीडिया पर फ़ोटो व वीडीयो डाल कर टिकट की मांग कर रहा है दावेदारों की बात करे तो कांग्रेस से ज्यादा दावेदार भाजपा में है वही आवेदनों की बात करे तो भाजपा में पार्षद पद के लिये 79 आवेदन आये व कांग्रेस में 37 लोगो ने टिकट के लिये आवेदन दिया वही आंकड़ो की अगर बात करे तो तलेन नगर में 10 साल भाजपा की सरकार रही व 5 वर्ष कांग्रेस के अध्यक्ष ने कार्यभार संभाला । भाजपा व कांग्रेस दोनों ही अपने अपने अध्यक्ष बनने का समीकरण बना रहे है ।
पार्षदी का टिकट पाने कोई नेताओ के लगा रहा चक्कर तो कोई भगवान का ले रहा सहारा