तलेन नगर में स्थित संजय कालोनी में माँ चिंतपूर्णी कला मंडलसंजय कालोनी एवं समस्त संजय कालोनी निवासियों के सहयोग से आयोजित श्रीमदभागवत कथा का समापन शनिवार को भव्य महारती पूर्णाहुति और महाप्रसादी भंडारे कन्या भोजन के साथ समापन हुआ, उलेखनीय है की पिछले साथ दिनों से सप्तदिवसीय श्रीमदभगवत कथा भव्य आयोजन संजय कालोनी तलेन में चल रहा था, जिसके लिए माँ चिंतपूर्णी कलामंडल के सदस्यों द्वारा भव्य तैयारियां की थी आज महाप्रसादी के साथ साथ कन्या भोजनके साथ समापन हुआ, पुरे नगर से सेकड़ो कन्याओ के पवित्र आगमन के साथ कन्या भोजन किया गया , कथाकार श्री कांशीराम जी व्यास का माँ चिंतपूर्णी कला मंडल एवं संजय कालोनी निवासियों द्वारा साफा पुष्प माला द्वारा सम्मान किया गया, आयोजित भंडारे में पुरे नगर के गणमान्य नागरिक धर्म प्रेमी पधारे और महाप्रसादी लेकर धर्मलाभ प्राप्त किया
तलेन - भागवत कथा का पूर्णाहुति महाप्रसादी के साथ हुआ समापन