भोपाल। राजधानी से सटा है श्यामपुर दोराहा। भ्रष्टाचार थमने का नाम नहीं ले रहा है,,* श्यामपुर थाने में 25 हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त टीम ने थाना प्रभारी को रंगेहाथों धर दबोचा है। फरियादी की शिकायत पर संज्ञान लेकर लोकायुक्त एसपी के कुशल निर्देशन में गठित ट्रेपदल ने शानदार तरीके से बडी कार्यवाही को अंजाम दिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बोलेरों चोरी की रिपोर्ट करने थाने पहुँचे फरियादी (....जाटव) से FIR दर्ज करने के एवज में 25हजार की रिश्वतखोरी हो रही थी । जिसपर ट्रेप कार्यवाही को अंजाम दिया गया है। बताते चलें कि टीआई रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय अपने चहेते सिपाही के माध्यम से फरियादी को धमका रहा था। भ्रष्टाचार के खिलाफ इस बड़ी कार्यवाही को लेकर पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
भोपाल - श्यामपुर थाने में लोकायुक्त का छापा, मचा हड़कंप