ब्यावरा। नगर के पांच कांग्रेसियों को धमकी भरा पत्र देकर लाखों रुपए की मांग करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। मीडिया में आई खबरों की भनक के बाद आरोपी ने अपने आपकों अंडर ग्राउण्ड कर लिया। वह यहां से भागने की फिराक में था कि उसे उसके ग्राम पीपल्या थाना चांचौड़ा से गिरफ्तार कर लिया गया। कांग्रेस नेता चंदरसिंह सौंधिया से भी 10 लाख रुपए की मांग की थी। पुलिस कप्तान के मार्गदर्शन एवं एएसपी मनकामना प्रसाद, एसडीओपी श्रीमति नेहा गौर के निर्देशन में थाना प्रभारी राजपालसिंह राठौर एवं उनकी टीम को 10 लाख रुपए मांगने वाले अज्ञात आरोपी की धरपकड़ करने में सफलता मिली। 17 मई को आवेदक चंदरसिंह सौंधिया ने आवेदन दिया कि एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके निवास सुदामा नगर ब्यावरा में धमकी भरा पत्र डाला है, जिसमें 10 लाख रुपए की मांग की गई है एवं बताए हुए स्थान पर पैसे नही भिजवाए तो एक्सीडेन्ट करके मरवा दूंगा इस धमकी को और मजबूजती प्रदान करने के लिए 16 मई को एक ओर पत्र डाला गया जो आवेदक चंदरसिंह सौंधिया द्वारा थाने पर लाकर प्रस्तुत किया। आवेदन के आधार पर धारा 386 का अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया। इसी दौरान आपरेशन राजगढ़ आई के अन्तर्गत घटना स्थल के आस पास लगे केमरों को चैक किया गया, जिसमें एक व्यक्ति चेहरे पर कपड़ा बांधकर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला, जिसकी सर्चिंग शहर के अन्य कैमरों में करना शुरू किया गया। सर्चिंग में प्राप्त हुलिया एवं रूट के आधार पर संदिग्ध व्यक्ति को अलग अलग टीम बनाकर चैक किया गया, जिसमें संदिग्ध की पहचान दीपक पिता हरीसिंह जाति लोधा निवासी ग्राम पीपलिया थाना चाचोड़ा जिला गुना हाल शिवधाम कालोनी ब्यावरा का होना पाया गया। अन्य लोगों को भी धमकी पत्र देना कबूला घटना कि संबंध मे सोसल मीडिया एवं न्यूज एप पर चले समाचार एवं संदेशो से आरोपी ने अपने आप को छुपा लिया। अपने आने जाने वाले स्थानो पर से भी अपना मुंमेन्ट बंद कर लिया व आरोपी राजगढ़ व मध्य प्रदेश को छोडक़र भागने की फिराक मे था, जिससे पुलिस को मसक्कत करनी पड़ी एवं धैर्यता पूर्वक अपने टारगेट को चिंहित कर उसे उसके गॉंव पीपल्या कला थाना चाचोड़ा जिला गुना से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी दीपक लोधा ने पूछताछ में बताया कि इसी प्रकार के लेटर कांग्रेस नेता और व्यापारी लक्ष्मीनारायण यादव, सम्पत मोदानी, पूर्व विधायक गोवर्धन दांगी के पुत्र विश्वनाथ दांगी को भी डालाना कबूल किया। आवेदक चंदरसिंह सौंधिया को कही कही पर कार्यक्रमों के दौरान भूमि को खरीदने बेचने के संबंध में बात करना एवं सम्पत मोदानी के यहॉं पर काम करने के दौरान उनकी जानकारी होना एवं लक्ष्मीनारायण यादव का सुठालिया रोड़ पर मकान, दुकान, पेट्रोल पम्प होने एवं विश्वनाथ दांगी को पूर्व विधायक का पुत्र होने से स्वयं द्वारा चिंहित करने की बात बताई और उनको रुपए के लिए पत्र भेजना बताया। पूर्व में भी कर चुका है ऐसा कृत्य आरोपी द्वारा वर्ष 2021 मे भी महेश अग्रवाल को फिरौती के लिए मोबाईल से मैसेज किए गए थे व मनीष अग्रवाल को भी पैसों के लिए लेटर दिए गए गये थे, जिसमें पुलिस द्वारा आरोपी के विरूद्व धारा 386, 507 में अपराध पंजीबद्व कर उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, जो प्रकरण न्यायालय मे विचाराधीन है। इनकी रही भूमिका इसके मामले के खुलासे में थाना प्रभारी राजपालसिंह राठौर, उप निरीक्षक मोहरसिंह मंडेलिया, उप निरीक्षक काशीराम मीणा, एलएस भाटी, सहायक उप निरीक्षक गुलाबचंद धाकड़, प्रधान आरक्षक शैलेन्द्रसिंह बैस, आरक्षक संदीप दातरे, राम रघुवंशी, चंदन, पिंकल बंसल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इसके साथ ही पुलिस टीम द्वारा त्वरित एवं तत्परतापूर्वक कार्यवाही करने पर फरियादी पक्ष और विधायक रामचंद्र दांगी एवं शहर के गणमान्य नागरिकों द्वारा पुलिस टीम का सम्मान किया गया।