तलेन सोमवार को नगर में अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वधान में हो रहे 24 कुंडीय शक्ति संवर्धन गायत्री यज्ञ को लेकर मनकामेश्वर महादेव मंदिर से एक विशाल कलश यात्रा बैंड बाजे व घोष के साथ निकली। जो कि नगर के विभिन्न मार्गो से होती हुई शुजालपुर रोड स्थित गायत्री मंदिर पर पहुंची। जहां पर कलश यात्रा का समापन हुआ । कलश यात्रा का नगर में जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। 10 मई मंगलवार को 24 कुंडी यज्ञ का प्रारंभ होगा । इस कार्यक्रम में सुंदरकांड, संगीतमय प्रज्ञा पुराण कथा , नामकरण ,विद्यारंभ संस्कार, भजन संध्या आदि कार्यक्रम भी होंगे । इस 24 कुंडीय यज्ञ का समापन दीक्षा संस्कार व पूर्णाहुति के साथ 12 मई को होगा।
तलेन - 24 कुंडीय शक्ति संवर्धन गायत्री यज्ञ को लेकर नगर में निकली भव्य कलश यात्रा