झाबुआ | 14-जनवरी-2017 प्रदेश में आज 14 जनवरी से आनंद उत्सव का आगाज हुआ। प्रदेश में आज से 21 जनवरी तक आनंद उत्सव मनाया जायेगा। आनंद उत्सव के शुभारंभ अवसर पर आज 14 जनवरी 2017 को प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश वासियो को संबोधित किया गया। मुख्यमंत्री जी के संबोधन के लाईव सुनने व देखने के लिए झाबुआ जिले में राजगढ नाका झाबुआ पर एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम में विधायक झाबुआ श्री शांतिलाल बिलवाल, नगरपालिका अध्यक्ष श्री धनसिंह बारिया, प्रभारी कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी सहित जनप्रतिनिधि शासकीय अधिकारी/कर्मचारी एवं आमजन उपस्थित थे। कार्यक्रम में विधायक श्री शांतिलाल बिलवाल एवं प्रभारी कलेक्टर श्री चौधरी ने संबोधित करते हुए आनंद उत्सव की रूपरेखा बताते हुए कहां कि जिले में आंनद उत्सव के दौरान निर्धारित क्लस्टर, पंचायत के मुख्यालय पर 16 एवं 17 जनवरी को स्थानीय खेल, नृत्य, संगीत, नाटक एवं सामूहिक भोज का आयोजन किया जाएगा। आनंद विभाग से जुडने के लिए इच्छुक व्यक्तिय जो निःशुल्क आनन्द विभाग को सेवा देने को तैयार है, वे आनन्दक के रूप में पंजीयन कराएं। आनंदक के रूप में स्वयं का पंजीयन वेबसाईट www.anandsansthanmp.in पर करा सकते है। आनंद उत्सव के दौरान स्थानीय खेल, कबड्डी, खो-खो, 100 एवं 200 मीटर दौड, रस्साकशी, कुश्ती, हेण्ड बाल, नीबू दौड, जल-थल, पानी धरती आकाश, तीन पैर की दौड, इतते इतते पानी घोर-घोर राणी, राम-श्याम, सुई धागा रेस, चम्मच रेस, बोरारेस, रूमाल छपटा, मटकी दौड, ताला चांबी, दूध दही, नेता नेता चाल बदल, मेढक रेस, कुर्सी दौड, स्काउण्ट के गेम्स, बकरी-शेर (घेरे में बकरी शेर बाहर), लंगडी घोडी, रेल का डिब्बा, दम खम टेंक, घुडसवार, सतोलिया, धुमता कीला, पत्थर-छू, कलर रेस, संदेश भेजना, इत्यादि खेल आयोजित किये जायेंगे। प्रभारी कलेक्टर ने नेकी की दीवार पर रखा सामान आनंदम के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित प्रभारी कलेक्टर ने पहल करते हुवे नेकी की दीवार (आनंदम) स्थल पर कपडे रखे। साथ ही अन्य व्यक्तियो ने भी कपडे, किताब एवं अन्य उनके उपयोग में नहीं आने वाली वस्तुएं नेकी की दीवार (आनंदम) स्थल पर रखे। हेल्पलाइन नम्बर 0755-2553333 पर भी करवा सकते है पंजीयन लाईव प्रसारण के दौरान मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आम नागरिको से अपील की है कि आनंदक के रूप में अपना पंजीयन करवाये आनंदक के रूप में पंजीयन करवाये के लिए विभाग की वेबसाइट www.anandsansthan.mp.in पर अथवा हेल्पलाइन दूरभाष क्रमांक 0755-2553333 पर भी पंजीयन की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री ने की अपील हमारी संस्कृति में जरूरतमंद की मदद करना बहुत पुण्य का कार्य माना गया है। समाज में इस भाव को और सशक्त करने तथा सहायता करने के अवसर निर्मित करने के लिए आनंदम की शुरूआत की गई है। इसमें सभी जिलों में जिला प्रशासन द्वारा स्वयंसेवी संस्थाओं और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से उपयुक्त स्थानों का चयन किया गया है। इन स्थानो पर ऐसी सुविधा विकसित की गई है, जहां आप अपने ऐसे सामान, जो आवश्यक नहीं है, को छोड सकेंगे। जरूरतमंद लोग वहां से अपनी आवश्यकतानुसार सामान निःशुल्क तथा बिना किसी से पूछे ले जा सकेंगे। ‘आनंदम‘ को सफल बनाने में अपना योगदान करें। और जरूरतमंदों की सहायता करने के आनंद का अनुभव करे। प्रदेश वासियो को संबांधित करते हुये मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहां कि शिक्षा के पाठयक्रम में आनंद के पाठ जोडे जायेंगे। स्कूलो में आनंद सभा का आयोजन होगा।
झाबुआ मे आज से हुआ आनंदम का आगाज 14 से 21 जनवरी तक मनेगा आनंद उत्सव, स्थानीय खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा