तलेन सतीश यादव भारतीय सेना में 18 वर्ष सेवा देकर, रिटायर होकर लोटे फौजी जगमोहन जायसवाल पिता राम प्रसाद जायसवाल निवासी रेठानी तलेन का नगर व गांव के लोगों द्वारा भव्य स्वागत किया गया । नगर तलेन के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर से डीजे ढोल धमाकों के साथ एक भव्य जुलूस निकाला गया जुलूस नगर के विभिन्न मार्गो से होता हुआ जगमोहन जयसवाल के नगर में स्थित घर पहुंचा । नगर में नगर वासियों व गांववासियों द्वारा पुष्प वर्षा कर व साफा, फूल मालाओं से जगह-जगह जगमोहन जायसवाल का भव्य स्वागत किया गया । जुलूस में नगर से काफी संख्या में वरिष्ठ नागरिकगण ,नेतागण ,गांववासी, शिक्षकगण ,सेवारत फौजी ,व रिटायर्ड फौजी शामिल हुए।