तलेन / राजगढ़ - ( रिपोर्ट - सतीश यादव ) अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ट्रेड यूनियन मध्य प्रदेश 7262 के प्रदेश अध्यक्ष मंगल झंझोट के आह्वान पर एवम प्रदेश संगठन मंत्री रामबाबू कछवाय जिला अध्यक्ष वीरू कछवाय के सानिध्य में 1 मई 2022 रविवार को सभी सफाई कर्मचारियों ने 18 सूत्री मांगों को लेकर सफाई कार्य बंद रखा एवं नगर पालिका परिसर में धरना प्रदर्शन किया इस धरना प्रदर्शन और सफाई कार्य बंद रहने से एक ही दिन में नगर में जगह-जगह कचरा व्याप्त हो गया ब्लॉक अध्यक्ष मनोज चंदेले ने बताया की सभी नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने 1 दिन के लिए पूर्ण रूप से काम बंद कर दिया है एवं धरना प्रदर्शन नगर परिषद तलेन में दे रहे हैं उनकी मांग है कि 2005 से पहले जो पेंशन प्रणाली थी उसी को लागू किया जाए एवं ठेका व्यवस्था बंद की जाए और जो कर्मचारी बहुत टाइम से काम कर रहे हैं उन्हें नियमित किया जाये आगे उन्होंने बताया कि यह धरना केवल एक दिवसीय हैं अगर आगे हुआ तो नगर में साफ सफाई की व्यवस्था का हाल बेहाल हो जाएगा धरना प्रदर्शन में नगर परिषद तलेन के सभी सफाई कर्मचारी मौजूद थे जिस में ब्लॉक अध्यक्ष मनोज चंदेले उपाध्यक्ष अजय चंदेले सचिव दीपक चंदेले ताराचंद जी चंदेलै रामपाल जी चंदेलै जानकीलाल चंदेला सतीश उर्फ बबलू चंदेले सभी सफाई कर्मचारियों का सहयोग रहा
तलेन - सफाई मजदूर कांग्रेस ट्रेड यूनियन के आह्वान पर नगर तलेन में एक दिन सफाई कार्य बंद करने के साथ किया धरना प्रदर्शन