तलेन ( संवाददाता - सतीश यादव ) गुरुवार को नगर तलेन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन निकला। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमोद सिंह पवार वरिष्ठ स्वयंसेवक, मुख्य वक्ता के रूप में बिहारी लाल नागर समग्र ग्राम विकास संयोजक ब्यावरा, मिथलेश पांडे सह प्रचार प्रमुख ब्यावरा ,रामकृष्ण यादव नगर कार्यवाह उपस्थित थे ।मुख्य वक्ता बिहारी लाल नागर ने अपने उद्बोधन में कहा कि संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर देश में संघ का काम 4 गुना बढ़ाते हुए देश को परम वैभव के शिखर पर पहुंचाना है। उन्होंने 1 मई को नगर एकत्रीकरण एवं 4 जून को ब्यावरा में होने वाले प्रकट उत्सव मैं अधिक से अधिक स्वयं सेवकों को सम्मिलित होने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सुभाषित चैन सिंह बनैसिया, अमृत वचन लखन नाथ, सामूहिक गीत धन सिंह यादव, एकल गीत राजेंद्र यादव का हुआ। संघ प्रार्थना के पश्चात सरस्वती शिशु मंदिर से पथ संचलन प्रारंभ हुआ जोकि नगर के विभिन्न मार्गो से होता हुआ पुनः सरस्वती मंदिर पहुंचा। नगर में निकले पथ संचलन का पुष्प वर्षा कर जगह जगह स्वागत किया गया । वहीं गुरुवार को गांव नहाली , काँसरोद में भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन निकला ।