तलेन ( संवाददाता - सतीश यादव ) भीषण गर्मी के चलते संस्कार कन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल द्वारा मंगलवार को नगर मे पक्षियों को दाने ,पानी मुहैया कराने का अभियान चलाया गया। स्कूल के संचालक ,समस्त स्टाफ व छात्र छात्राओं के द्वारा तलेन नगर में सभी प्रमुख स्थानों व दुकानों पर पक्षी परिंदों के लिए दाने पानी की व्यवस्था करने के लिए नगर में रैली निकालकर व नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया गया । स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा नगर में मिट्टी के सकोरे वितरित किए गए
तलेन - संस्कार कन्वेंट स्कूल ने पक्षियों को दाना पानी मुहैया कराने का चलाया अभियान, नगर में बांटे सकोर