ब्यावरा,(भगवत शर्मा )दौलत नगर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा का गुरुवार पूर्णाहुति यज्ञ के साथ हुआ समापन हो गया,मुख्य जजमान गोपाल यादव लाइनमैन शांति देवी के द्वारा कथा में आए सभी कलाकारों का साल श्रीफल से स्वागत कर सम्मान किया गया, कथा में भगवान श्री कृष्ण के मित्रता के ऊपर वर्णन किया गया जिसमें भगवान कृष्ण किस हद तक अपने मित्र सुदामा के लिए सब कुछ देने को तैयार हो जाते हैं ऐसा सुंदर दृश्य कथा में प्रस्तुत किया गया। कथावाचक अलका शर्मा ने सुदामा चरित्र का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि सच्चा मित्र वही होता है जो विपत्ति के समय अपने मित्र के काम आए। संसार में सबसे धनवान वही है, जिसके पास रामनाम रूपी धन है। श्रीकृष्ण-सुदामा की मित्रता संसार में इसका उदाहरण है। कथा में सत्संग महिमा का भी वर्णन किया गया। अंत में पूजन किया गया और प्रसाद का वितरण हुआ।
ब्यावरा - विशाल भंडारे के साथ,भागवत कथा का हुआ समापन