ब्यावरा। सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं सामुहिक सरस्वती वंदना के साथ हुआ।कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय संचालन समिति के मा. अध्यक्ष डॉ.अशोक अग्रवाल व मुख्य अतिथि विद्याभारती राजगढ़ विभाग समन्वयक राजेश तिवारी, एवं विशिष्ट अतिथि द्वेय अशोक दांगी प्रांतीय सह-सचिव,विद्या भारती ग्रामीण एवं मुरली मनोहर शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यालय द्वारा सत्र 2021-22 में आयोजित सभी प्रकार की प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों में उत्साहपूर्वक सहभागिता कर विद्यालय स्तर से प्रांत स्तर तक प्रतिनिधित्व कर उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले तथा वार्षिक मूल्यांकन 2021-22 में क्रमशः प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले भैया/ बहिनों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके अभिभावकों के साथ सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में इन्होने किया स्थान प्राप्त प्रश्न मंच प्रतियोगिता में लक्ष्मी दांगी, दिव्या दांगी , भारतीय कुशवाह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, रंगोली प्रतियोगिता में आशा वाल्मीकि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, काव्य पाठ प्रतियोगिता में शिवानी दांगी वंदे मातरम गायन प्रतियोगिता में ज्वाला शिवहरे, दुलारी कुशवाह ,अनिकेत, देवेंद्र ,उमा कुशवाह, कमल साहू,भावना , तनीषा सेन, यश मेवाडे वहीं लघु नाटिका में मनीषा, आशा,भारती, दुलारी ,प्रिया, भावना, मोनू कुशवाह, अभिषेक मेवाड़े, करण गवली, हर्ष रजक,शिवानी दांगी,पंकज कुशवाह,पलक जाटव,तनीषा सेन,दिव्या साहू,कुलदीप शिवहरे,सोना,वंदना सेन को सम्मानित किया गया। महापुरुष बनो प्रतियोगिता में राम मेवाड़े ,धनराज ,मेघा सोनी ,अभिनव नामदेव,लोकेश वर्मा,आदित्य दुबे, खुशहाल शिवहरे , अंजना ज्योति,ऋषि साहू , देवेंद्र, नितिन ,आयुष, सोनू, लक्ष्मी,संदीप शिवहरे,वैष्णवी परिहार ,उमा कुशवाह , ज्वाला, भारती को पुरस्कृत किया गया।इसके साथ ही विद्यालय का वार्षिक परिणाम घोषित किया गया, जिसमें कक्षा- अरुण से बहिन तनीषी दुबे ने, कक्षा उदय से आयुष पाटिल ने,कक्षा-प्रथमा से धनराज वर्मा,कक्षा-द्वितीया से मोनिका दांगी,कक्षा-तृतीया में आदित्य दुबे, कक्षा-चतुर्थी से साधना मीना, कक्षा-पंचमी से तृप्ति दांगी, कक्षा-षष्ठी से ज्वाला शिवहरे, कक्षा-सप्तमी से यश मेवाड़ा, कक्षा-अष्टमी से दुलारी कुशवाह, कक्षा-नवमी से भावना शिवहरे तथा कक्षा- एकादशी से भैया पवन शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।