ब्यावरा। सोकर लीग के पांचवे दिन शाम को दो मैच खेले गए। मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद प्रांत सप्ताहिक मिलन प्रमुख मुकेश सेन, राजकुमार, अनिल खस, इरशाद हैदर, इंदर नारायण आदि उपस्थित रहे। पहला मुकाबला हिप हॉप हाईवे कप्तान आमिन खान और अग्रवाल सांची पार्लर के बीच खेला गया। जिसका परिणाम हिप हॉप हाईवे 1-0 से विजय रहा। वही दूसरा मुकाबला मयूर ट्रांसपोर्ट शादाब अहमद vs भगीरथ कॉलोनी कप्तान दीपक सेन के बीच हुआ।जिसमे मुकाबला 1-1से बराबर रहा। संचालन समिति के सचिव गजेंद्र सिंह परिहार ने बताया मुख्य रेफरी मसूद परवेज एवं मयंक इछोरिया रहे | दोनों ही मैचों के मैन ऑफ द मैच समीर खान एवं पंकज यादव रहे कल दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।
फुटबॉल लीग मुकाबले में हिप हाफ हाईवे जीता, दूसरा मैच ड्रा