ब्यावरा। शुक्रवार को सांसद रोडमल नागर द्वारा सीएनजी स्टेशन पम्प का फीताकाट कर शुभारम्भ करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रोडमल नागर सासंद लोकसभा क्षेत्र राजगढ़ सदस्य पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय एवं विशिष्ट अतिथि रामचंद्र दांगी विधायक ब्यावरा, कलेक्टर हर्ष दिक्षित की अध्यक्षता में सीएनजी पम्प का शुभारम्भ होगा, पम्प के संचालक कुंजबिहारी उपाध्याय ने कहा कि उपभोक्ताओं सीएनजी उपलब्ध होगी. सीएनजी के दाम समय-समय पर बदल सकते हैं। यह गैस पर्यावरण के लिए भी अच्छा है। इससे वाहन के इंजन के लाइफ भी बढ़ जाते हैं।यहां जिले का पहला सीएनजी पम्प है जिसका का उद्धाटन सांसद रोडमल नागर द्वारा किया जाना है उसी को लेकर तैयारी चल रही थी और अब यह तैयारियां पूरी हो गई है। इस उद्धाटन में जिले की कई हस्तियां शामिल होंगी। सीएनजी पम्प की सौगात से अनेक फायदे होंगे यह पर्यावरण को बेहतर रखता है। साथ ही कहा कि यह सौगात संसाद रोड़मल नागर के प्रयासों से मिली है। उन्होंने प्रयास किये है। ज़ब जाकर संभव हो पाया है!
सीएनजी स्टेशन का भव्य शुभारम्भ,सासंद रोडमल नागर काटेंगे फिता