राजगढ़ थाना कुरावर क्षेत्रांतर्गत ग्राम माना के शासकीय माध्यमिक विद्यालय में अध्ययन करने वाली छात्राओं ने अपने परिजनों के साथ थाना कुरावर में षिकायत दर्ज कराई गई थी, कि उनके स्कूल में पढ़ने वाले एक शिक्षक के ड्राइवर रफीक अहमद द्वारा उनके साथ अश्लील हरकतें की गई एवं उनके शरीर को छूकर छेड़छाड़ की गई थी। मामले में त्वरित संज्ञान लेकर थाना कुरावर में आरोपी रफीक अहमद पिता जब्बार खान निवासी नरसिंहगढ़ के विरुद्ध अपराध क्रमांक 131/22 न/े 450, 375(ब), 376 , 354, 354(एं), 509 भादवि एवं 9/10 पॉक्सो एक्ट के तहत पंजीबद्ध किया जा कर विवेचना में लिया गया। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए कलेक्टर श्री हर्ष दीक्षित एवं पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा के निर्देषानुसार आरोपी के विरूद्ध तत्परता से कार्यवाही की गई एवं अरोपी रफीक अहमद को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही मामला नाबालिक बालिकाओं से जुडा होने के कारण आरोपी के विरूद्ध रासूका कानून के तहत कार्रवाई की जा रही है। साथ ही आरोपी के अवैध अतिक्रमण को भी तोड दिया गया है। .......
कुरावर / नरसिंहगढ़ -नाबालिग बालिकाओ से छेड़छाड़ करने वाला ग्राम माना का ड्राइवर रफीक अहमद गिरफ्तार पोक्सो एक्ट एवं रासुका के तहत की गई कार्यवाही उसका अवैध निर्माण भी तोड़ा गया