शाजापुर 23 मार्च 2022/ शहीद दिवस 23 मार्च के अवसर पर शाजापुर जिले में 22 स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए गए थे। इन शिविरों में जिले के नागरिकों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया तथा कुल 2887 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ। सभी रक्तदाताओं को प्रोत्साहन प्रमाण पत्र तथा एक-एक पौधा भी भेट किया गया। जिले में सर्वाधिक कुल 377 यूनिट रक्त संग्रहण जिला चिकित्सालय के शिविर में हुआ। इस शिविर का नेतृत्व स्थानीय प्रेस कल्ब द्वारा किया गया था। इसके बाद दूसरे नम्बर पर शुजालपुर के जेएनएस महाविद्यालय में 254 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ। इसी तरह जिले में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बेरछा में 207 यूनिट, बीएसएन महाविद्यालय शाजापुर में 187 यूनिट, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पोलायकला में 169 यूनिट, गुलाना में 154 यूनिट, मक्सी में 138 यूनिट, तिलावद मैना में 137 यूनिट, अवन्तिपुर बड़ोदिया में 131 यूनिट, रोसला में 127 यूनिट, अमलावती में 120 यूनिट, कालापीपल में 116 यूनिट, बोहरा जमातखाना शाजापुर में 114 यूनिट, अकोदिया में 111 यूनिट, नगरपालिका सामुदायिक केन्द्र में 108 यूनिट, खरदौन कला में 87 यूनिट, दुपाड़ा में 79 यूनिट, मो. बड़ोदिया में 72 यूनिट, हड़लायकलां में 65 यूनिट, जामनेर में 62 यूनिट, पोचानेर में 40 यूनिट तथा शाजापुर जिला न्यायालय एडीआर सेन्टर में 32 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ। दिनांक 23 मार्च 2022 को महान क्रांतिकारी शहीद भगतसिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान दिवस के अवसर पर रेडक्रॉस जिला शाजापुर द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर अमलावती में आयोजित किया गया । जिसमें 120 लोगों ने रक्तदान किया इसमें 18 महिला तथा 1 दिव्यांग ने भी रक्तदान किया। अमरावती में पहली बार रक्तदान शिविर लगाया गया लेकिन यहां के युवाओं का रक्तदान के प्रति जोश काबिले तारीफ । कार्यक्रम में माननीय इंदरसिंह जी परमार (स्कूल शिक्षा मंत्री मध्य प्रदेश शासन )भाजपा जिला महामंत्री विजयसिंह जी बेस, सुजालपुर अनु विभाग अधिकारी श्री सत्येंद्रसिंह जी, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अभिषेक सक्सेना ने भी आकर ग्राम वासियों को रक्तदान के प्रति उत्साह वर्धन किया । रक्तदान करने वाले सभी लोगों को जिला प्रशासन की ओर से पौधे एवं प्रमाण पत्र भेंट किए रक्तदान शिविर में मुख्य रूप से गुलाना नायब तहसीलदार संदीप इतने , पटवारी अरविंद पाटीदार सचिव भगवानसिह सहा.सचिव रमेश यादव ,शिक्षक नरेंद्र जैन ,शैलेन्द्रयादव आंगनवाड़ी कार्यकरता , महेन्द्र यादव,संतोष यादव,महेश यादव ,सरपंच निर्भयसिंह यादव एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र यादव एवं गांव के सभी युवाओं का सहयोग रहा ।