तलेन नगर सहित आसपास के अंचल में होलिका दहन के साथ ही रंगोत्सव का पर्व प्रारंभ हुआ। गुरुवार रात्रि को नगर के होलिका दहन स्थलों पर महिलाओं द्वारा विधिवत पूजा अर्चना की गई। तथा शुक्रवार को अलसुबह 5:00 बजे होलिका दहन किया गया। नगर के यादव मोहल्ला, गांधी चौक बाजार, सारंगपुर चौराहा, संजय कॉलोनी, श्रंगार कॉलोनी, भोई मोहल्ला , सहित कई स्थानों पर होलिका दहन हुआ । हिंदु धामिक उत्सव समिति की गैर व अन्य नगर की पारंपरिक गैरो ने गमी वाले परिवारो के यह जाकर रंग डाला । वहीं धुलेंडी पर बच्चों व युवा होली के उत्साह व उमंग में रमे नजर आए। त्योहार के चलते पुलिस प्रशासन द्वारा नगर में चॉक चौबंद व्यवस्था भी की गई ।
तलेन - होलीका दहन के साथ शुरू हुआ रंगोत्सव का पर्व