(रिपोर्ट - भगवत शर्मा ) ब्यावरा / शनिवार को शिवानी होटल में मध्यप्रदेश के व सेन्ट्रल इन्डिया के मशहूर एजुकेशनल ग्रुप सेज युनिवर्सिटी भोपाल व सागर कालेज (SIRT) भोपाल के द्वारा सेज शिक्षा आपके द्वार अभियान एक कार्यक्रम आयोजित किया गया , कार्यक्रम में ब्यावरा शहर के उत्कृष्ट छात्रों व शिक्षकों को उनके शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान के लिए सेज युनिवर्सिटी भोपाल की और से ग्रुप के वाइज चेयरमैन प्रशांत जैन , डा• नरेश यादव , नितिन कान्शलिबाल , व सुरेन्द्र मिश्रा के द्वारा सम्मानित किया गया, सेज ग्रुप भोपाल की टीम पिछले 10 दिनों से यातायात पुलिस, राजगढ- व्याबरा के साथ मिलकर शहर में यातायात जागरूक को लेकर शहर के सभी स्कूल, कालेज, कोचिंग व शहर के चोक चोराहो पर, नुक्कड़ नाटक, बाईक रैली, के माध्यम से जागरूकता का कार्य कर रही है , कार्यकृम में मुख्य अतिथि के रूप में, विधायक राम चन्द्र दांगी , वरिष्ठ शिक्षा विद्, रतनलाल शर्मा , एसडीओपी किरन अहिरवार , थाना प्रभारी राजपाल राठौर सहित नगर के गणमान्य नागरिक मोजुद रहे!
ब्यावरा - उत्कृष्ट छात्रों व शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान के लिए किया गया सम्मानित