ब्यावरा ( भगवत शर्मा ) ,राजगढ़ जिले ग्राम सोनकच ग्राम का एक मामला सामने आया जिसमे पत्नी अपने प्रेमी के साथ घर से नगदी व जेवरात लेकर फरार हो गई, पति ने पुलिस मे की शिकायत दर्ज, ग्राम सोनकच्छ निवासी ओमप्रकाष पिता रोडजी प्रजापति ने बताया की मेरी शादी दिनांक 15 नवम्बर 2021 को मंडावर निवासी मंगलसिंह की पुत्री मंजूबाई उम्र 24 वर्ष के साथ में धार्मिक रिति रिवाज के साथ में सम्पन्न हुई थी, शादी के दौरान मेने सास-ससुर मंडावर निवासी मंगलसिंह को नगद 1 लाख रूपया दिया था, एवं शादी के समय पर 650 ग्राम चांदी एवं आदा तोला सोना का मंगलसूत्र, पायजेब, तगडी भी शादी रस्म मे दी गई थी, 6 मार्च को में स्वयं छोडने गया वहा से वापिस आने के दो दिन बाद दिनांक 09 मार्च 2022 मेरी पत्नि अपने प्रेमी कैलाष उर्फ छोटू पिता देवा वर्मा निवासी मंडावर के साथ में रकम नगदी लेकर भाग गई। आवेदक अपनी षिकायत लेकर थाने से लेकर एसपी तक अपनी षिकायत दर्ज कराई है आवेदक ओमप्रकाष का कहना है कि मुझे मेरी रकम सहित नगद रूपये मिल जाये जिससे मैं अपनी शादी में लिया गया कर्ज को चुका सकूं।
ब्यावरा - प्रेमी के साथ जेवरात व नगदी लेकर फरार हुई पत्नी