ब्यावरा। शिव मंदिरों में नंदी महाराज ने दुग्ध पिया,जिसको देखने की लिए मंदिरों में भीड़ लग गई, वही घरों में भी नंदी महाराज के दुग्ध पीते हुए लोगो ने वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। दोपहर 2 बजे बाद मूर्ति द्वारा दूध और जल पिए जाने की खबर ने भक्तों में हलचल मचा दी है। नगर के शिव मंदिरों में लोग पहुंचने लगे। लोगों का कहना है कि नंदी दूध पी रहे हैं, जिसके बाद मंदिर में बड़ी संख्या में लोग पहुंचने लगे। शहर के प्राचीन श्री अलबेला हनुमान मंदिर जोगी मोहल्ला एवं मां सिंह वाहिनी मंदिर शाक्यवार मोहल्ले के मंदिर भगवान भगवान शंकर के साथ विराजे नंदी चम्मच से पानी पी रहे हैं इस अद्भुत चमत्कार को देखने लोगों का हुजूम बड़ी बेसब्री से मंदिरों में पहुंच रहा है यहां महिलाएं बुजुर्ग और बच्चे कटोरिया और लोटे गिलास में चम्मच से अपने हाथों से पानी पिलाते हैं नजारा स्वयं देख रहे हैं लेकिन कुछ भक्तों का कहना है कि मंदिर के कुंड के द्वारा पानी का बहने जैसा कुछ भी दृश्य दिखाई नहीं पड़ रहा है किंतु इस अद्भुत चमत्कार को लोक विश्वास के साथ अपने हाथों से ही पानी व दूध पिला रहे हैं। मानो किस चमत्कार से कम नही है।