ब्यावरा। (संवाद दाता - भगवत शर्मा )परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश गुप्ता व पार्टी के सदस्यों ने सेवार्थ एक आत्मनिर्भर समुदाय केन्द्र पर जाकर स्थापना परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रदेशाध्यक्ष ने स्थापना दिवस भी सेवार्थ समुदाय केन्द्र में सरस्वती जी के सम्मुख दीप जला कर मनाया गया, पार्टी के उद्देश्य के बारे में परिचर्चा कर पार्टी के विस्तार पर जोर दिया गया है। साथही सभी ने सिविल अस्पताल में भर्ती रोगियों को फल वितरित किए गए। इस मौके पर जगदीश दांगी जिला अध्यक्ष, दुर्गा प्रसाद शर्मा राजगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष, आजाद सिंह राजपूत जिला उपाध्यक्ष, सुरेश यादव जिला महामंत्री, हनुमत सिंह मीना किसान युवा मंडल जिला अध्यक्ष, कमलेश सुमन जिला युवा उपाध्यक्ष, सतीश अहिरवार जिला कार्यकारिणी सदस्य, सुजीत गौड़ मौजूद रहे।