राजगढ़-ब्यावरा। ( संवाददाता -भगवत शर्मा ) कलेक्टर हर्ष दीक्षित ने निर्देशित किया कि बैंकर हितग्राहीमूलक एवं स्वरोजगार मूलक सहित शासन द्वारा चलाई जा रही समस्त योजनाओं के क्र्रियान्वयन में सहयोगी बने। स्वीकृत ऋण प्रकरणों एवं वितरण में अंतर नही रखें। स्वीकृत शतप्रतिशत प्रकरणों में वितरण करें तथा संबंधित पोर्टल में इंट्रिया भी करें। उन्होंने हितग्राहियों के प्रकरणों की स्वीकृति एवं वितरण में रूचि नहीं लेने केनरा बैंक के विरूद्ध वरिष्ट कार्यालय को पत्र लिखने के निर्देश दिए। उन्होंने यह निर्देश आज आयोजित डीएलसीसी. की आयोजित बैठक में दिए। बैठक में स्व सहायता समूहों के बैंक लिंकेज, स्ट्रीट वेण्डर शहरी एवं ग्रामीण, एक जिला एक उत्पाद अंतर्गत चयनित संतरा उत्पाद को बढ़ावा देने एवं सहायक उद्यम लगाए जाने के इच्छुक हितग्राहियों के प्रकरणों में शीघ्र स्वीकृति एवं वितरण दिए जाने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमति प्रीति यादव समस्त बैंकर्स एवं संबंधित जिला अधिकारी मौजूद रहें।