तलेन नगर में महाशिवरात्रि का पावन पर्व बड़ी आस्था व श्रद्धा के साथ मनाया गया। प्रात काल से ही मंदिरों में बम बम भोले के जयकारों से गूंजने लगे। शिव मंदिरो में श्रद्धालुओं का खूब जनसैलाब उमड़ा । श्रद्धालुओं ने शिवलिंग का जलाभिषेक कर, बेलपत्र फूल इत्यादि चढ़ाकर पूजा अर्चना की। नगर के श्री मनकामेश्वर महादेव मंदिर, उगल नदी किनारे स्थित शिवालय मंदिर वार्ड 1 मिर्जापुर स्थित शिवालय तात्या जी की छतरी आदि स्थानों पर भगवान शिव का आकर्षक फुल बिल पत्तों से श्रंगार कर सजाए गया व तथा मंदिरों विद्युत डेकोरेशन आदि से आकर्षक साज-सज्जा की गई। महाशिवरात्रि के पर्व पर हिंदू धार्मिक उत्सव समिति के तत्वधान में भगवान शिव की भव्य शोभा यात्रा भगवान भोलेनाथ का आकर्षक श्रृंगार कर घोड़ा बग्गी में बैठाकर बैंड बाजों के साथ नगर मैं निकाली जो कि सद्गुरु आश्रम से प्रारंभ हुई नगर के मुख्य मार्गो से होकर नगर में स्थित सभी शिव मंदिर से होती हुई पुनः सद्गुरु आश्रम पर पहुंची जहां पर महा आरती के पश्चात प्रसाद वितरण हुआ ।। वही शिव बारात का स्वागत मनकामेश्वर महादेव मंदिर समिति द्वारा फरियाली खिचड़ी खिला कर स्वागत किया व देर रात तक मंदिरों में भजन कीर्तन हुए भंडारे व प्रसादी का वितरण हुआ ।