ब्यावरा। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शहीद कॉलोनी के द्वारा रविवार को आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की और (थीम )के अंतर्गत त्रिमूर्ति शिवजयंती महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पूर्ण रूप से मुख्य अतिथि विधायक रामचंद्र दांगी, भाजपा जिला अध्यक्ष , राजगढ़ जिले की प्रभारी ब्रम्हाकुमारी मधु दीदी ,पूर्व विधायक पुरुषोत्तम दांगी, चंदर सिंह सोंधिया, डॉक्टर कैलाश मिश्रा, एडीओ नीरज दुबे, गुरुद्वारे से ज्ञान दीप सिंह, ब्यावरा सेंटर की संचालिका ब्रह्माकुमारी लक्ष्मी दीदी द्वारा दीप प्रज्वलित कर परमात्मा शिव का ध्वज लहराया गया। कार्यक्रम में विधायक रामचंद्र दांगी ने शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि यह संस्था विश्व में सर्वश्रेष्ठ संस्था मानी जाती है क्योंकि दुनिया में और भी संस्थाएं हैं, लेकिन यह संस्था पवित्र प्रेम और मानव सेवा मिस सबसे नंबर वन है,इनके द्वारा हमें सुख शांति और आपसी भाईचारे कि शिक्षा मिलती है। वहीं जिला प्रभारी ब्रम्हाकुमारी मधु दीदी ने अपने उद्बोधन में कहा किस शिवरात्रि शब्द परमात्मा के लिए क्यों लगाए जाते हैं क्योंकि जो प्रकृति की नेचुरल रात और दिन होता है उस रात दिन की बात नहीं है। परंतु कलयुग रूप विराट और सतयुग रूप भी दिन अर्थात तत्व प्रधान दिन जिसमें हर मनुष्य सुखी और संपन्न होता है। ऐसी पवित्र दुनिया परमात्मा स्वयं इस धरा पर आकर हम सभी मनुष्य आत्माओं को श्रेष्ठ गुणों से सिंगार करते हैं। ताकि हम अपने संस्कारों को अपने नैतिक मूल्यों को जीवन में धारण कर ऐसे श्रेष्ठ देवी देवता बन सके। महाशिवरात्रि के उपलक्ष में छोटे नन्हे मुन्ने बच्चों ने स्वागत नृत्य किया और अंत में ब्रम्हाकुमारी वीडियो नी ईश्वरी सौगात रूप में फूलों के पौधे सभी के हाथ में दिए गए ताकि हमारे साथ प्रकृति भी जुड़ सके। हम प्रकृति के सहयोगी बन सके अंत में ब्रह्माकुमारी लक्ष्मी दीदी ने सभी का आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम का संचालन ब्रह्माकुमारी सुमित्रा दीदी ने किया। इसमौके पर विवेकानंद स्कूल संचालक रामदयाल वर्मा, रचना भार्गव सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ एडवोकेट भ्राता जन उपस्थित रहे।