ब्यावरा ।( संवाददाता - भगवत शर्मा )सेवार्थ कम्यूनिटी एक आत्मनिर्भर समुदाय मध्य प्रदेश केन्द्र इकाई - ब्यावरा दुव्रा प्रशिक्षण व प्रमाण-पत्र वितरण कार्यक्रम नगर शिवानी होटल में आयोजित किया गया। जिसमें चयनित प्रत्येक पंचायत स्तर पर सेवार्थ सखियों एवं सेवार्थ अनुबंधित विभिन्न विभिन्न प्रकार के प्रतिष्ठान के सेवार्थ समुदाय के सदस्यों ने भाग लिया। समुदाय की गति विधियाँ को विस्तार पूर्वक समझा व अवलोकन कर सभी ने अपने अपने विचार व्यक्त किये। समुदाय से ग्राम पंचायत स्तर पर प्रत्येक परिवार का कुटुंब कार्ड निःशुल्क सेवार्थ सखी द्वारा बनाया जाएगा जिससे होने वाले लाभ सेवार्थ समुदाय से अनुबंधित दुकान, मेडिकल, लैब, क्लिनिक, कपड़े की दुकान, इलेक्ट्रॉनिक - इलेक्ट्रिक दुकान,इ-बाईक शोरूम, प्राइवेट स्कूल , इत्यादि पर अधिकतम छूट पर समान, सेवा दी जाएगी व प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर ग्रुप में महिलाओं को प्रशिक्षण, रोजगार दिया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी सेवार्थ सखी को दी गई है इस तरह की गति विधि संचालित की जा रही है जिससे जिले में लगभग 5 से 7 हज़ार बेरोजगार को रोजगार मिलेगा ।कार्यक्रम में शामिल दुनिया की हलचल के प्रधान सम्पादक एम एल कुशवाह , कुनाल व्यास,पूर्व सरपंच श्री दांगी बाईहेड़ा,डॉ रवि नागर, जगदीश डांगी, कैलाश सेन , आदि सराहना की सेवार्थ समुदाय के सदस्यों ने सभी का आभार व्यक्त किया।