तलेन थाना परिसर में आगमी त्योहार महाशिवरात्रि होली रंगपंचमी को ले कर शांति समिति की बैठक संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता थाना प्रभारी उमा शंकर मुकाती ने की ।जिसमे आगमी त्योहारों के विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई । जिसमें प्रत्येक होली दहन स्थल पर एक कोटवार नगर रक्षा समिति सदस्य व पुलिस जवान लगाया जाए । इस मौके पर हिन्दू धर्मिक उत्सव समिति अध्यक्ष चन्दर सिंह यादव नगर परिषद सी एम ओ भगवान सिंह भिलाला, राधा रमन तिवारी ,पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण यादव ,शिव प्रसाद शर्मा ,अवध नारायण उपाध्याय ,उमराव सिंह यादव ,कृष्ण पाल सिंह परमार राईस आगा , दिनेश शर्मा, राजेन्द्र जोशी, कल्लू जाटव, मोहमद शफीक पठान, दिनेश यादव ,राम कृष्ण यादव ,निशांत शर्मा, मान सिंह यादव ,हेमंत शर्मा ,बबलू मंसूरी ,अशोक सोनी ,सहित कई लोग उपस्थित थे ।