तलेन गुरुवार को शासकीय हाई स्कूल बावड़ी खेड़ा के बच्चों को उच्च शिक्षण संस्थान शैक्षणिक भ्रमण हेतु सर्वोदय महाविद्यालय तलेन तथा एसबीएस निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान तलेन मैं शैक्षणिक भ्रमण करवाया गया जिसमें सर्वोदय महाविद्यालय के प्राचार्य श्री अनिल जी शर्मा एवं व्यवस्थापक श्री लोकेश जी यादव द्वारा बच्चों को महाविद्यालय की सभी प्रयोगशालाओं एवं अन्य कक्षाओं का भ्रमण कराते हुए बच्चों के उच्च शिक्षा प्राप्ति हेतु मार्गदर्शन दिया गया । इस शैक्षणिक भ्रमण में शासकीय हाई स्कूल बावड़ीखेड़ा के प्रभारी प्राचार्य अविनाश सोनी ,राजकुमार धनगर ,श्रीमती पिंकी लववंशी मार्गदर्शी शिक्षक के रूप में उपस्थित थे ।सर्वोदय महाविद्यालय परिवार द्वारा बच्चों को एक एक पेन वितरण कर बच्चों का स्वागत करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।