राजगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा कुशाभाउ ठाकरे अंतराष्ट्रीय सम्मेलन केन्द्र भोपाल से वर्चुअल माध्यम द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी योजनान्तर्गत एक लाख से अधिक हितग्राहियों को 4100 करोड़ रूपये से अधिक राषि के हितलाभ वितरित किए गए तथा हितग्राहियों के स्वीकृत आवासों का भूमिपूजन एवं गृह प्रवेष कराया। आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिले के समस्त नगरीय निकायों में दिखाया एवं सुनाए जाने हेतु कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी योजनान्तर्गत जिले के 2600 से अधिक हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए गए। जिला मुख्यालय में भोपाल से आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण स्थानीय मंगल भवन में आयोजित कार्यक्रम में हितग्राहियों को दिखाया-सुनाया गया। आयोजित कार्यक्रम के प्रारंभ में पूर्व विधायक श्री रघुनंदन शर्मा, पण्डित हरिचरण तिवारी, श्री दीपक शर्मा एवं श्री के.पी. पंवार ने संबोधित किया। राजगढ़ नगरीय निकाय क्षेत्रांतर्गत प्रधानमंत्री शहरी आवास योजनान्तर्गत सवा सौ से अधिक हितग्राहियों को 6.50 करोड़ रूपये राशि से लाभांवित किया गया एवं प्रतीक स्वरूप पांच हितग्राहियों श्री सबर सिंह, निःशक्त श्री बीरम सिंह, मो. हुसैन, श्रीमति बिस्मिल्ला खांन, श्रीमति घीसी बाई आदि को प्रमाण पत्र अतिथियों द्वारा प्रदान किए गए। इस अवसर पर कलेक्टर श्री हर्ष दीक्षित, श्री शैलेष गुप्ता, श्री मनीश जोशी, श्री साकेत शर्मा, श्री सुलतान सिंह छतरी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजगढ़ सुश्री गुही गर्ग सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में लाभांवित हितग्राही मौजूद रहे।
राजगढ़ -मुख्यमंत्री द्वारा योजनान्तर्गत भोपाल से प्रदेश के एक लाख से अधिक हितग्राहियों को वितरित किए गए 4100 करोड़ से अधिक के हितलाभ प्रधानमंत्री शहरी आवास योजनान्तर्गत जिले के 2600 से अधिक हितग्राही लाभांवित जिले के समस्त नगरीय निकायों में हुए कार्यक्रम