तलेन बुधवार को नगर परिषद प्रांगण में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा कुशाभाउ ठाकरे अन्तराष्ट्रीय सम्मेलन केन्द्र भोपाल से वर्चुअल माध्यम से प्रदेश में पी.एम.ए.वाय. शहरी योजना के हितग्राहियों को हितलाभ वितरण एवं संवाद का सीधा प्रसारण नगर परिषद दारा दिखाया गया। इस अवसर पर पात्र हितग्राहियों को आवास निर्माण की प्रगति के आधार पर देय किश्तों प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय का सिंगल क्लिक के माध्यम से वितरण किया गया साथ ही भूमि पूजन एवं गृह प्रवेश भी कराया । उक्त कार्यक्रम मुख्य न प अधिकारी भगवान सिंह भिलाला सांसद प्रतिनिधि कैलाश यादव भाजपा मंडल अध्यक्ष जगदीश लववंशी पूर्व न प अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण यादव भारत सिंह यादव चन्दर सिंह यादव पटेल नारायण सिंह यादव मेजर बना पीरू लाल भत्कारिया शिव प्रसाद शर्मा राजेश सत्यम युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष लखन यादव घनश्याम जाटव आजाद वंशकार हेमंत शर्मा पूर्व पार्षद रमेश यादव नंद किशोर यादव प्रकाश पंवार ब्रज मोहन यादव राजकुमार यादव शेलेन्द्र यादव लक्ष्मी नारायण यादव आचर्य इंजीनियर राजेन्द्र यादव सतीश यादव मोहन जाटव गिरधारी जाटव सहित आंगनवाडी कार्यकर्ता सहाहियका न प कर्मचारी उपस्थित थे ।