इंडिया तेज़ न्यूज़ जमालपुर (मुंगेर)। - सात समुंदर पार फ्रांस की दुल्हनिया बिहारी दूल्हा से शादी रचाने मुंगेर के जमालपुर पहुंची। विदेशी प्रेमिका पूरे परिवार के साथ मुंगेर कोर्ट पहुंची और कोर्ट मैरिज किया। दोनों परिवार की रजामंदी के बाद शुक्रवार की देर शाम हिंदू रीति से जमालपुर के रेलवे सिनेमा हाल में बने मैरेज हाल सगाई की रस्म भी पूरी की गई। कुछ दिन बाद दोनों सात फेरे लेंगे।भारतीय दूल्हा और फ्रांसीसी दुल्हनिया की इस गजब की प्रेम कहानी जानने के लिए आसपास के लोग भी पहुंचे। जमालपुर से मुंगेर कोर्ट तक लोगों की भीड़ रही। जमालपुर से लेकर मुंगेर तक इस शादी की चर्चा है।दरअसल, जमालपुर के ईस्ट कालोनी थाना स्थित मुगरौरा मस्जिद के रहने वाले नरेश प्रसाद का पुत्र रणवीर कुमार फ्रांस की एक बड़ी कंपनी में इंजीनियर था। रणवीर 2015 में पढ़ाई करने गया था और बड़ी कंपनी में इंजीनियर की नौकरी मिल गई। इसी कंपनी में डोनिन्नगु तेलुर्जी की बेटी चार्ली चमतिल उर्फ शालिनी भी इंजीनियर थी। दोनों में प्रेम हो गया और बात शादी तक पहुंच गई। चार वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था।कोरोना की वजह से लाकडाउन लगने के बाद रणवीर फ्रांस से अपने घर जमालपुर आ गया। इंटरनेट मीडिया और फोन से दोनों से बातचीत होती रही। इस बीच प्रेमिका अपने परिवार वालों के साथ जमालपुर पहुंच गई। वैलेंटाइन डे के आसपास प्रेमिका अपने स्वजनों के साथ फ्रांस से भारत आने के लिए चली।इस शादी के बारे में रणवीर के जदयू के युवा जिला प्रवक्ता सोनू मंडल ने बताया कि रणवीर बचपन का दोस्त है, इसलिए दोनों को वैवाहिक जीवन में बांधने को लेकर हर तरह का सहयोग दूल्हा-दुल्हन को किया। कोर्ट मैरिज से लेकर सगाई कार्यक्रम को संपन्न कराने में दोनों के परिवार का पूरी टीम के साथ सहयोग किया। जोड़े को बधाई देने के लिए सामाजिक कार्यकर्ता ऋतुराज, अभिनेता नीतीश कुमार, वार्ड पार्षद आलोक कुमार सहित कई सामाजिक राजनीतिक नेता कार्यकर्ता बुद्धिजीवी पहुंचे।
हिंदुस्तानी इंजीनियर के लिए धड़का फ्रांस की गोरी का दिल, Valentines Day पर यूं तोड़ी सरहद की दीवार
7 फेरो के बंधन में बंधे दोनों