ब्यावरा । ( रिपोर्ट भगवत शर्मा ) प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शहीद कॉलोनी ब्रह्माकुमारी दीदीयो के द्वारा नगर के इंदिरा कॉलोनी में शासकीय स्कूल में बालसभा आयोजित की गई बालसभा में नैतिक मूल्यों पर कार्यक्रम का किया गया। कार्यक्रम में ब्रम्हाकुमारी लक्ष्मी दीदी ने सभी बच्चों से नैतिकता के बारे में ज्ञान चर्चा करते हुए उन्होंने कहा की नैतिक मूल्य (Moral Values) को आदर्शवादी तत्वों का समूह माना जाता हैं, अर्थात नैतिक मूल्य वह हैं जो व्यक्ति के भावात्मक पहलुओं में निवास करती हैं। व्यक्ति में निहित आदर्श विचार,आदर्श आचरण एवं संस्कृति व सभ्यता के विभिन्न तत्वों को एकीकृत कर इसका वर्णन किया जाता हैं। छात्रों में इनका विकास परिवार,विद्यालय एवं समाज द्वारा किया जाता हैं। नैतिक मूल्य को सामान्यतः आदर्श संस्कारो के रूप में देखा जाता हैं अर्थात अपने से बड़ो का सम्मान करना,अपने माँ-बाप की सेवा करना,गुरुजी की आज्ञा का पालन करना,पूजा-पाठ करना,अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करना आदि। इन सभी को नैतिक मूल्यों के रूप में ही देखा जाता रहा हैं। वहीं वरिष्ठ एडवोकेट चंद्रकांत त्रिपाठी जी ने अपने उद्बोधन में कहा की विद्यालय में प्रायः छात्रों को ईमानदारी, देश-भक्ति,लालच एक बुरी बला जैसी अनेकों कहानियां सुनाई जाती हैं ताकि उनमें ऐसे भाव उत्त्पन्न हो और उनमें नैतिक मूल्यों का विकास हो सकें। इसके विकास से छात्र आदर्श नागरिक बनते हैं एवं राष्ट के विकास एवं उसकी पहचान बनाने का कार्य करते हैं। जैसा कि हम सभी जानते है कि मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है और जो मूल्य या तत्व उसे समाज के साथ समायोजन करने में उसकी सहायता करते है एवं उसे गुणवान और आज्ञाकारी बनाते हैं। आये हुऐ अतिथियों के द्वारा बच्चों से राष्ट्र एवं नैतिक मूल्यों के ऊपर छोटे-छोटे प्रश्न पूछे गए जिसमें बच्चे बहुत अच्छे से उत्तर भी दिए और बच्चों को इनाम भी दिया गया । इस मौके पर ब्यावरा सेवा केंद्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी लक्ष्मी दीदी,वरिष्ठ एडवोकेट चंद्रकांत त्रिपाठी इंदिरा कॉलोनी स्कूल एचएम रमेश यादव,शिक्षिका कुमारी सुनीता अग्रवाल, शिक्षिका श्रीमती सीमा शिवहरे,ब्रह्माकुमारी तेजस्वी दीदी एवं ईश्वरीय परिवार से जुड़े हुए रोड सिंह दांगी,रवि मालवी, आंगनवाड़ी की शिक्षिका सरिता त्रिपाठी, कृष्णा मालवीय उपस्थित रहे। तथा मुख्य मीठा कराया गया ।अंत में सुनीता अग्रवाल के द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया
ब्यावरा - ब्रह्माकुमारी दीदीयो के द्वारा नगर के इंदिरा कॉलोनी शासकीय स्कूल में बालसभा आयोजित