राजगढ़ - माचलपुर थाना अंतर्गत आने वाले कचनारिया गांव में एक विवाह समारोह के दौरान दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ गांव में हुए विवाद की थाने तक जब तक सूचना पहुंचती तब तक शादी में बनाई हुई रसोई और वहां लगा टेंट तोड़ दिया गया बताया जा रहा है कि यह पूरा विवाद डीजे बजाने को लेकर होगा जिसमें पुलिस तक मामला पहुंचने के बाद 38 लोगों के खिलाफ नामजद प्रकरण दर्ज किया गया है और अधिकांश की गिरफ्तारी रात में ही कर ली गई। जानकारी के अनुसार घटना शनिवार की रात की है जब कचनारिया में रहने वाले मदन लाल के पुत्र राजेश अहिरवार के विवाह को लेकर जुलूस निकाला जाना था इस जुलूस में परिवार के लोग डीजे लेकर आए थे यदि मदनलाल की माने तो उसे गांव के कुछ लोगों ने डीजे बजाने से मना किया और यह भी पूछा कि जब डीजे बजाने पर प्रतिबंध है तो यह अनुमति किसने दी। फरियादी के अनुसार गांव के सरपंच मदन लाल गुर्जर मांगीलाल राधेश्याम और उसके साथ अन्य साथ डीजे बजाने के लिए मना कर रहे थे लेकिन जब डीजे चलाया गया तो बाद में लगभग 50 लोग एक राय होकर सीधे घर में घुसे और ना सिर्फ घर के पुरुषों के साथ बल्कि महिलाओं के साथ भी मारपीट की इतना ही नहीं वहां लोगों के लिए बनाया गया खाना फेंक दिया गया जबकि समारोह के लिए लगाया गया टेंट फाड़ दिया और वहां रखे अन्य सामान भी तोड़ दिए।रात को ही पहुंची पुलिस जैसे ही इस घटना की जानकारी पुलिस को लगी माचलपुर पुलिस तुरंत गांव पहुंची और इसकी सूचना एसपी प्रदीप शर्मा को दी गई जिसके बाद एसपी प्रदीप शर्मा कलेक्टर हर्ष दीक्षित एडीएम कमल चंद नागर एसपी मनकामना प्रसाद एसडीओपी निशा रेड्डी और एसडीएम पल्लवी बैद्य सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल गांव पहुंचा और पीडि़त परिवार के घर जाकर उनसे पूरी बात समझी जिसके बाद पीड़ित परिवार के बताए अनुसार आरोपियों के खिलाफ ना सिर्फ प्रकरण दर्ज किया और रात 2 बजे तक आरोपियों को पकडऩे का सिलसिला चलता रहा बता दें कि पुलिस ने 25 से ज्यादा आरोपियों को रात में ही गिरफ्तार कर लियापहले ही जताई थी संभावना इस पूरे मामले की यदि बात की जाए तो डीजे के साथ जुलूस निकालने को लेकर गांव के लोग आपत्ति करते हैं इसको लेकर राजेश अहिरवार ने पहले ही थाने के साथ ही एसडीएम कार्यालय में अपना आवेदन दिया था लेकिन किसी तरह की कोई व्यवस्था नहीं की गई। जिसके बाद यह घटना देखने में आई।। इस बारे में जिम्मेदार अधिकारीयो का कहना - घटना की जानकारी लगने के बाद तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और बड़ी संख्या में आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने के साथ ही गिरफ्तारियां भी की गई हैं। ------------------------ प्रदीप शर्मा एसपी राजगढ़