शुजालपुर- समीपवर्ती ग्राम जामनेर में मां महिषासुर मर्दिनी मेला प्रांगण में 30 जनवरी से 5 फरवरी तक रोजाना दोपहर 12 से 3 बजे तक भगवान देवनारायण की कथा का वाचन प्रख्यात संत पंडित रामेश्वर शर्मा के मुखारविंद से किया जा रहा है। कथा के चौथे दिन बुधवार को मेला प्रांगण में भक्तों ने भगवान देवनारायण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। वही भगवान देवनारायण के बारे में प्रख्यात कथावाचक श्री शर्मा ने विस्तार से बताया। इस दौरान भक्तजनो ने जमकर नृत्य किया तो वही बुधवार शाम 3 बजे लोगो के शानदार नृत्य को देखकर भक्तों के साथ पंडित श्री शर्मा ने भी जमकर नृत्य किया। ज्ञातव्य हैं कि जामनेर में प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी मेला अपने 38 वे वर्ष में लग रहा है। जिसमें बच्चों के खेल खिलौने झूले सर्कस जंपिंग के साथ ही आकर्षक साज-सज्जा की वस्तुएं मेले में दुकानों के स्टाल लगे हुए हैं। जिसका आसपास के ग्रामों के लोग धर्म लाभ उठाते हैं। वही यहां विराजित मां महिषासुर माता मंदिर दिन में तीन रूप मैं अपने भक्तों को दर्शन देती है मान्यता यहां पर कहती है कि यहां दर्शन मात्र से ही उनकी सभी मुरादें पूरी होती है। यह मंदिर पवन वेग के माध्यम से उड़ कर आया था जिसे यह के राजा गोरकु कुंड ने वचन बध्द के रूप में मंदिर को नीचे उतारा था तभी से मंदिर नदी के बीचों बीच स्थित हैं। उक्त मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है।