शाजापुर | 12-जनवरी-2017 शासकीय कन्या महाविद्यालय शाजापुर की छात्राओं और स्टाफ ने विवेकानन्द जयंती के अवसर पर सूर्य नमस्कार किया। इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा स्वामी विवेकानन्द के जीवन के संबंध में प्रकाश डाला गया तथा अन्य स्टाफ के सदस्यों के द्वारा स्वामी विवेकानन्द जी के संबंध में परिचर्चा की गई। आगामी सत्र से नवीन भवन में कन्या महाविद्यालय होगा संचालित शासकीय कन्या महाविद्यालय शाजापुर में जनभागीदारी समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें महाविद्यालय जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष माननीय अरूण जी भीमावद विधायक उपस्थित थे। जिसमें प्रभारी प्राचार्य, सचिव डॉ. शेरू बेग द्वारा समिति के समक्ष महाविद्यालय के प्रस्ताव रखे गए मुख्यतः स्वाईप मशीन लगाना, छात्राओं के लिए पुस्तके क्रय करना, बाउंड्रीवाल की सफाई व मरम्मत करवाना, नवीन भवन के उपर एक बडा हाल जनभागीदारी से निर्माण कराने संबंधी प्रस्ताव सर्वसम्मती से पारित किए गए। समिति ने शासन द्वारा प्रदत्त अवशेष राशि प्राप्त होने के बाद भवन निर्माण कार्य पुनः आरंभ किए जाने पर हर्ष व्यक्त किया गया तथा निर्माणाधीन भवन का अवलोकन भी किया गया तथा यह सुनिश्चित किया गया की निर्माण कार्य माह मार्च 2017 तक पूर्ण कर आगामा सत्र से नवीन भवन में ही महाविद्यालय संचालित किया जाएगा। समिति के अन्य सदस्य श्रीमति संगीता भंडावत, श्री आशीष नागर, श्री विपूल कसेरा, श्री शीतल भावसार, श्री गोविंद नायक, प्रहलाद गवली, श्रीमति सरिता माहेश्वरी आदि सदस्य उपस्थित रहे। महाविद्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे कार्यविवरण जनभागीदारी प्रभारी श्री एम एस सैफी द्वारा रखा गया।