सुनील धनगर सारंगपुर/देवास आज हमारे देश मे युवाओ के लिए नशा मानो एक फैशन सा बन गया है हमारी युवापीढ़ी नशे के होने वाले दुष्परिणाम से आज भी अनभिज्ञ है।नतीजा ये है कि अधिकांश मध्यवर्गीय परिवार बर्बादी की कगार पर जा खड़े है।अगर समय रहते हमारी आने वाली पीढ़ी को नशे से होने वाली हानियों से अवगत नही कराया तो वो दिन दूर नही जब अधिकांश घरो में खुशियाली की जगह नशेबाज व्यक्ति के करण पूरे परिवार जनों में मायूसी छाई दिखाई देगी उक्त बात पहचान नशा मुक्ति केंद्र के संचालक बिप्रतिप मुखर्जी ने 73 वे गणतंत्र दिवस के झंडावंदन के दौरान कही। *नशा एक बीमारी* नशा मुक्ति केंद्र सचिव सोनिया मुखर्जी ने नशे की जानकारी देते हुए बताया कि नशा एक बीमारी है जो नशे से पीड़ित व्यक्ति को मानसिक रूप से अपनी गिरफ्त में कसे रखता है।अगर समय रहते नशे से पीड़ित व्यक्ति को सही उपचार मार्गदर्शन और विशेषयज्ञ द्वारा अपने अनुभव को सांझा कर परामर्श दिया जाए तो पीड़ित व्यक्ति को नशे की इस लत से उभारा जा सकता है। *एल्कोहल एनॉनिमस की दी जाती है जानकारी* सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पहचान नशा मुक्ति केंद्र में देश भर में चल रहे एल्कोहल एनॉनिमस की जानकारी भी दी जाती है जिसके प्रोग्राम के अनुसार चल कर लाखो शराबियो ने शराब व शराबीपन बीमारी से निजात पाई है।जानकारी यह भी है कि एल्कोहलिक एनॉनिमस की प्रशंसा धारावाहिक चेनल स्टार प्लस पर सत्यमेव एपिसोड के दौरान फ़िल्म अभिनेता आमिर खान के द्वारा भी की गई है। *मादक पदार्थो से घिरे लोगो के बीच मौजूद रहे जनप्रतिनिधि* पहचान नशा मुक्ति केंद्र द्वारा बनाये गए 73 वे गणतंत्र दिवस पर जामगोद रानी देवास के सरपंच विष्णु प्रसाद वर्मा द्वारा झंडावंदन किया गया और नशे की लत से घिरे लोगो को नशा छोड़ कर अपना जीवन व्यतीत करने का संदेश दिया गया साथ ही नशा छोड़ स्वस्थ रहने की बात कही गई।इस अवसर पर ग्राम पंचायत सचिव संतोष अहिरवार सहायक सचिव सादिक खान महेश योगी पहचान नशा मुक्ति केंद्र संचालक बिप्रतिप मुखर्जी सचिव सोनिया मुखर्जी करण गलानी दिनेश खंगाड़ो सहित अन्य लोग मौजूद रहे।