राजगढ़ | 12-जनवरी-2017 शासन निर्देशो के अनुसार रबी विपणन वर्ष 2017-18 में गेहूं उपार्जन हेतु नये पंजीयन की तारीख 14 जनवरी 2017 से 28 फरवरी 2017 तक नियत है। सभी किसानों का पंजीयन निःशुल्क होगा। जिले के कृषकगण सभी गेहूं उपार्जन केन्द्रों पर गेहूं विक्रय करने हेतु अपना पंजीयन करा सकते हैं। इस वर्ष उपार्जन केन्द्रों पर गेहूं खरीदी 27 मार्च 2017 से 27 मई 2017 तक जिले के सभी खरीदी केन्द्रों पर की जाएगी। पूर्व के पंजीकृत किसानों को इस वर्ष 2017-18 में पुनः पंजीयन कराना अनिवार्य है अर्थात सभी किसानों का नया पंजीयन होगा। जिला आपूर्ति अधिकारी श्रीमति ज्योति बघेल द्वारा जिले के ऐसे कृषकगण जिनका गेहूं उपार्जन हेतु पंजीयन नहीं है तथा वे समर्थन मूल्य पर शासन को अपना गेहूं विक्रय करना चाहते है, को पंजीयन अपने नजदीकी गेहूं उपार्जन केन्द्र पर आधार नंबर, समग्र परिवार आई.डी., जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की शाखाओं अथवा राष्ट्रीयकृत बैंक में खोले गये बैंक खातों की जानकारी तथा मोबाईल नंबर अनिवार्य रूप से देकर 14 जनवरी‘2017 से 28 फरवरी‘2017 तक कराने का आग्रह किया गया है।
उपार्जन केन्द्रों पर गेहूं विक्रय के लिए कृषक का पंजीयन होना अनिवार्य पंजीयन 14 जनवरी से 28 फरवरी तक